Type Here to Get Search Results !

17 लाख बेरोजगारो को घर बैठे मिलेगी वैकेंसी की जानकारी रोजगार कार्यालय भेजेगा मैसेज। Unemployment Allowance Scheme in India



17 लाख बेरोजगारो को घर बैठे मिलेगी वैकेंसी की जानकारी रोजगार कार्यालय भेजेगा मैसेज। Unemployment Allowance Scheme in India







छत्तीसगढ़ के 17 लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार के रोजगार दफ्तर अब सिर्फ पंजीयन का रिकॉर्ड रखने के लिए ही नहीं बल्कि नौकरी से जुड़ी तमाम जानकारी देने के लिए उपयोगी बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्दी नए सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से वैकेंसी से जुड़ी तमाम जानकारी क्वालिफिकेशन के हिसाब से बेरोजगार युवा तक पहुंचाई जाएगी तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को इस पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में रोजगार दफ्तर संचालित है जहां पर बेरोजगारों का पंजीयन किया जाता है। अभी तक सरकारी नौकरियों के लिए रोजगार दफ्तर का पंजीयन मांगा जाता है। लेकिन बेरोजगारों को वैकेंसी के लिए जानकारी खुद जुटानी पड़ती है।कई बार जानकारी के अभाव से युवा नौकरी से वंचित हो जाते हैं। युवाओं की इसी परेशानी को समझते हुए यह नया प्लान तैयार किया।


लगभग 17 लाख पंजीकृत बेरोजगार है प्रदेश में।
प्रदेश में 16 लाख 92 हजार 924 पंजीकृत बेरोजगार हैं। सबसे अधिक जांजगीर में लगभग 1.32 लाख है। जबकि दूसरे स्थान पर रायगढ़ है जहां 1लाख 7 हजार 621 पंजीकृत रोजगार है। ऐसा तीसरे स्थान पर बिलासपुर है जहां बेरोजगारी की संख्या 1लाख 5 हजार 803 है।

जिनकी नौकरी लग गई है उनके नाम भी हटाएंगे
अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए रिकॉर्ड अपडेटशन की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ेगी। अधिकांश के नंबर नहीं है यहां जिनके हैं वह सही है या नहीं यह जानकारी भी लेनी पड़ेगी वही नौकरी मिलने के बाद उनके नाम रोजगार दफ्तर से हटाए भी जाएंगे।

बेरोजगारी में टॉप जिले - जांजगीर 132676, रायगढ़ में 107621, बिलासपुर में 1 लाख 5803, दुर्ग में 98017, राजनांदगांव में 96974,

कम बेरोजगारी वाले जिले- सुकमा में 11703, पेंड्रा गौरेला मरवाही में 14568, बीजापुर में 14824, दंतेवाड़ा में 15753, नारायणपुर में 23324,


निजी सरकारी सभी वैकेंसी की जानकारी देंगे- निजी सरकारी सभी वैकेंसी की देंगे जानकारी। रोजगार कार्यालय में पंजीयन करवाने वाले युवाओं को उनकी पात्रता और क्वालिफिकेशन के हिसाब से निजी और सरकारी सभी प्रकार की वैकेंसी की जानकारी भेजी जाएगी। इसके लिए सभी फार्मो को वैकेंसी की जानकारी रोजगार दफ्तरों को देना अनिवार्य किया जाएगा। इसके लिए विभाग को रिकॉर्ड जल्द अपडेट करने के निर्देश और सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जाएगा।


इन्हें भी पढ़ें..





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad