संगवारी गुरुजी भर्ती बालोद जिले में संचालित शासकीय हाई / हायर सेकेण्डरी एवं आदिवासी वनांचल क्षेत्र डौण्डी के प्राथमिक शाला में जहां दर्ज संख्या अधिक है, तथा शिक्षकों की संख्या कम है। ऐसी शालाओं का चिन्हांकन कर उक्त शाला में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संपादित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 'संगवारी गुरूजी" के रूप में व्यवस्था कर बेहतर शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। निम्नानुसार विद्यालयों में संगवारी गुरुजी हेतु अभ्यर्थी दिनांक 01.08.2025 सायं 04:00 बजे तक संबंधित विद्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
विभाग का नाम:- कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बालोद (छ.ग.)
पद का नाम :- संगवारी गुरूजी के विभिन्न पदों पर भर्ती कुल 45 पदों पर भर्ती वेतनमान 20,000 /- प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता :- मान्यता प्राप्त बोर्ड में न्यूनतम 50% अंको के साथ उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण एवं डी.एड. / डी.एल.एड. तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण
संगवारी गुरूजी हेतु नियम एवं शर्तें निम्नानुसार होगी :-
1. उपरोक्तानुसार शिक्षक आवश्यकता वाले शालाओं में संबंधित विकासखण्ड के निवासरत अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। अन्य विकासखण्ड / जिले के अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। यदि व्याख्याता विषय हेतु संबंधित विकासखण्ड से पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने की स्थिति में बालोद जिला अंतर्गत अन्य विकासखण्ड से अभ्यर्थी लिये जा सकेंगे।
2. अभ्यर्थी आवेदन संबंधित शाला के संस्था प्रमुख/प्राचार्य के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करेंगे।
3. अभ्यर्थियों को निवास प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न किया जान अनिवार्य होगा।
4. संगवारी गुरुजी पात्रता हेतु पूरी प्रक्रिया SMDC/SMC द्वारा की जावेगी।
5. यह मात्र एक अस्थायी व्यवस्था है, है, अतः किसी प्रकार कोई नियुक्ति / पदस्थापना आदेश जारी नहीं किए जायेंगे अपितु पात्रता उपरांत शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के द्वारा औपचारिक निर्देश संबंधित को दिया जायेगा। शाला में कार्य करने के संबंध में किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र प्रदाय नही किया जावेगा।
6. संगवारी गुरूजी की व्यवस्था संबंधित विद्यालय में नियमित शिक्षक / व्यवस्था होते तक अथवा 31 मार्च 2026 तक रहेगी। यह व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी होगी।
7. कार्य संतोषप्रद नहीं होने पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति कार्य से पृथक करने का पूर्ण अधिकार होगा।
- 5 वी
- 8 वी
- 10 वी
- 12 वी
- स्नातक
- स्नाकोतार
- आधार कार्ड
- परिचय पत्र
- पासपोर्ट साईज फोटो
- पैन कार्ड
- रोजगार पंजीयन
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- समस्त डीग्री /प्रमाण पत्र
- वेकेंसी से सम्बन्धित पद के योग्यता अनुसार डीग्री