Type Here to Get Search Results !

बालोद में विभिन्न पदों की शिक्षक भर्ती । Balod Shiksha Vibhag Bharti 2025

बालोद में विभिन्न पदों की शिक्षक भर्ती । Balod Shiksha Vibhag Bharti 2025 




CG Balod Shiksha Vibhag Vacancy 2025 प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के अनुसार पीएम श्री योजना 2025-26 के अंतर्गत 13 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालीन योगा प्रशिक्षक / खेल शिक्षक / प्रशिक्षक की सेवाएं लिया जाना है। सेवाएं इसी शैक्षणिक सत्र (31 मार्च 2026 तक) गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम की जावेगी। भर्ती एवं पात्रता की शर्ते एवं आवश्यक शैक्षणिक आर्हताएं संबंधी विस्तृत जानकारी इस हेतु अहर्ता पूर्ण इक्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।  


विभाग का नाम :- जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला-बालोद (छ.ग.)


पद का नाम :- योगा प्रशिक्षक / खेल शिक्षक / प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती किया जाना है ।  कुल 13 पदों पर भर्ती किया जाना है।


CG Balod Recruitment 2025योगा/खेल शिक्षक /प्रशिक्षक के चयन हेतु शर्ते एवं दिशा-निर्देश निम्नानुसार है :-  


1. योग / खेल शिक्षक / प्रशिक्षक के चयन हेतु गठित चयन समिति का जिले के कलेक्टर द्वारा अनुमोदन अनिवार्य होगा।


2. प्रशिक्षकों का चयन गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाना है।


3. योग / खेल शिक्षक / प्रशिक्षक हेतु न्यूनतम योग्यता स्नातक शारीरिक शिक्षा डिग्री हेतु प्राप्त अंकों का 40 प्रतिशत एवं योग शिक्षा संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री हेतु प्राप्त अंको का 40 प्रतिशत वाले 'शिक्षकों / प्रशिक्षकों की सेवाएं लिया जाना है।


4. अनुभव हेतु प्रतिवर्ष 2 अंक निर्धारित है। अधिकतम 10 अंक अनुभव पर दिया जाना है। अनुभव का लाभ पूर्ण वर्षों में दिया जाना है। पीएमश्री में अध्यापन किये शिक्षकों को प्राथमिकता दिया जायेगा।


5. साक्षात्कार हेतु 10 अंक दिया जाना है।


 6. अंशकालिक योग /खेल शिक्षक /प्रशिक्षकों का चयन इसी शैक्षणिक सत्र (31 मार्च 2026 तक) ही रहेगा। इसके बाद सेवाएं स्वतः समाप्त माना जायेगा। 


7. प्रशिक्षकों को किसी भी प्रकार का नियुक्ति /संविदा नियुक्ति का आदेश जारी नहीं किया जायेगा। केवल कार्य करने हेतु कार्यादेश जारी किया जाना है।

 

8. विषय वस्तु विशेषज्ञ आमने-सामने साक्षात्कार पैनल के माध्यम से किया जायेगा। 


9. प्रशिक्षकों के चयन पश्चात् शालावार जानकारी दिये गये निर्धारित प्रारूप अनुसार दिये जाने हैं। 


10. सेवा प्रदत्त योग / खेल शिक्षक /प्रशिक्षकों को एकमुश्त अधिकतम मानदेय प्रतिमाह 10000/- अक्षरी (रूपये दस हजार मात्र) देय होगा। 


11. सेवा प्रदत्त द्वारा पीएमश्री विद्यालयों में बच्चों को योग / खेलों के प्रति जागरूकता एवं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

 

12. स्वीकृत सभी पीएमश्री विद्यालयों में प्रशिक्षण अनिवार्यतः कराया जावेगा। 

13. सेवा प्रदत्त योग / खेल शिक्षक /प्रशिक्षकों को अपने सेवाएं प्रदान करने हेतु शाला द्वारा आबंटित किया जाना है। 


14. शाला के समय सारिणी में संधारित रहेगा। प्रशिक्षण का समय संबंधित शाला के प्राचार्य / प्रधानपाठक तय करेंगें। 


15.योजना और किये गये कार्य का विवरण दैनिक डायरी बनाए रखेगें। जिसे स्कूल के प्रमुख द्वारा प्रति हस्ताक्षरित किया जाना आवश्यक होगा।

 

16. विद्यालय प्रमुख द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों का पालन करेंगे तथा सौंपे गये उत्तर दायित्वों का नियोजन करेंगें।  


आवेदन जमा करने की प्रक्रिया :-आवेदन निर्धारित प्रारूप में ए-4 साईज पेपर में किया जावे तथा पासपोर्ट कलर फोटो चस्पा कर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

 

समग्र शिक्षा जिला कार्यालय डाक में विलंब के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा, जिले द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जायेगा।


आवेदन पत्र जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, बालोद कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक - 68 जिला- बालोद (छ०ग०) के नाम से पंजीकृत डाक के माध्यम से दिनांक..12-08-25तक प्रेषित किया जावें।


आयु सीमा:- 
आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चहिए।


महत्वपूर्ण तिथियां:-
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि -31/07/2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि -12/08/2025

Cg Vacancy New Jobs 2025 आवश्यक दस्तावेज़ /यदि जरुरी है तो

  • 5 वी 
  • 8 वी 
  • 10 वी 
  • 12 वी 
  • स्नातक
  • स्नाकोतार
  • आधार कार्ड 
  • परिचय पत्र 
  • पासपोर्ट साईज फोटो 
  • पैन कार्ड 
  • रोजगार पंजीयन 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र 
  • समस्त डीग्री /प्रमाण पत्र 
  • वेकेंसी से सम्बन्धित पद के योग्यता अनुसार डीग्री 

  

महत्वपूर्ण लिंक:-


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad