Type Here to Get Search Results !

CG Administrative Officer & Librarian Recruitment 2026 24 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

CG Administrative Officer & Librarian Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नवीन शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों एवं शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में Administrative Officer (प्रशासकीय अधिकारी) एवं Librarian (लाइब्रेरियन) के पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 24 पद भरे जाएंगे।


इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 01 सितंबर 2026 से होगी तथा आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026 निर्धारित है।



 CG Administrative Officer & Librarian Recruitment 2026 – 

विवरणजानकारी
विभागचिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़
भर्ती का नामAdministrative Officer & Librarian Recruitment 2026
भर्ती प्रकारसंविदा भर्ती
कुल पद24 पद
Administrative Officer15 पद
Librarian09 पद
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ01 सितंबर 2026
आवेदन अंतिम तिथि07 सितंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइटcgdme.in
आवेदन लिंकmonitoringcell.cgdme.in/physiorecruit

पदों की संख्या एवं वेतन संबंधी जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी गई है। दोनों पदों के लिए एकमुश्त संविदा मानदेय ₹51,780 प्रतिमाह निर्धारित है।


 CG Administrative Officer Recruitment 2026

Administrative Officer के कुल 15 पद उपलब्ध हैं। इनमें शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के 06 तथा शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों के 09 पद शामिल हैं।


शैक्षणिक योग्यता;-

अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए तथा निम्न में से निर्धारित योग्यता/परीक्षा में से कोई एक होना चाहिए:

  • लेखा परीक्षा उत्तीर्ण, अथवा

  • CA/अधीनस्थ लेखा सेवा से संबंधित निर्धारित योग्यता।

विस्तृत पात्रता भर्ती विज्ञापन में निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।


💰 वेतन

₹51,780/- प्रतिमाह संविदा मानदेय


 CG Librarian Recruitment 2026

Librarian के कुल 09 पद शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में भरे जाएंगे।


शैक्षणिक योग्यता:-

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ Library/Library Science में स्नातक डिग्री (B.Lib.)

  • Deputy Librarian / Assistant Librarian के रूप में न्यूनतम 05 वर्ष का कार्यानुभव


💰 वेतन

₹51,780/- प्रतिमाह संविदा मानदेय


पदस्थापना वाले संस्थान:-

भर्ती के तहत नवीन शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के लिए पद उपलब्ध हैं:

  • बिलासपुर

  • दुर्ग

  • जगदलपुर

  • जशपुर

  • मनेंद्रगढ़

  • रायगढ़

इसके अलावा शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में भी Administrative Officer एवं Librarian के पद भरे जाएंगे। विज्ञापन में बलरामपुर, बैकुंठपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कुरूद-धमतरी, नवा रायपुर अटल नगर तथा पुसौर-रायगढ़ सहित संस्थानों का उल्लेख है।


महत्वपूर्ण तिथियां:-

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ01/09/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि07/09/2026
आवेदन में त्रुटि सुधार08/09/2026 एवं 09/09/2026
अंतिम पात्र सूची11/09/2026
दावा/आपत्ति12/09/2026 से 13/09/2026
दावा/आपत्ति निराकरण16/09/2026
अंतिम पात्र सूची21/09/2026
दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार23/09/2026
चयनित/प्रतीक्षा सूची30/09/2026

दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे, पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के कक्ष क्रमांक-25 (कॉलेज काउंसिल हॉल) में निर्धारित है। अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर तिथियों में परिवर्तन संभव है।



 आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित URL का उपयोग करना होगा। यही लिंक विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।

Online Application:-
https://monitoringcell.cgdme.in/physiorecruit

Official Website:-
https://www.cgdme.in

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



 चयन प्रक्रिया:-

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, निर्धारित कार्य अनुभव तथा Walk-in Interview के अंकों को शामिल किया जाएगा।


Administrative Officer के लिए

  • अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता — 70 अंक तक

  • निर्धारित अनुभव — 10 अंक तक

  • Walk-in Interview — 20 अंक

  • कुल — 100 अंक


Librarian के लिए

  • अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता — 70 अंक

  • निर्धारित अनुभव — 10 अंक तक

  • Walk-in Interview — 20 अंक

  • कुल — 100 अंक

Librarian पद के लिए प्रत्येक पूर्ण 6 माह के अनुभव पर 01 अंक तथा अधिकतम 10 अंक का प्रावधान विज्ञापन में दिया गया है।


 दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज

साक्षात्कार के समय शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज एवं एक सेट छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। इनमें मुख्य रूप से:

  • 02 पासपोर्ट साइज फोटो

  • सभी अंकसूची एवं डिग्री

  • छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र

  • अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC), यदि लागू हो

  • परिशिष्ट-1 के अनुसार शपथ पत्र

  • पद से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज

चेकलिस्ट में हाई स्कूल मार्कशीट, स्नातक की अंकसूचियां एवं डिग्री, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, घोषणा पत्र तथा आवश्यक NOC आदि का भी उल्लेख है।


कार्यकाल:-

Administrative Officer:-संविदा सेवा की अवधि 01 वर्ष अथवा तदर्थ/नियमित नियुक्ति/पदोन्नति होने तक, जो भी पहले हो, निर्धारित है।

Administrative Officer एवं Librarian (Nursing Colleges): संविदा सेवा की अवधि 02 वर्ष अथवा तदर्थ/नियमित नियुक्ति/पदोन्नति होने तक, जो भी पहले हो, निर्धारित है।

निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद संतोषजनक कार्य एवं शासन की अनुमति के आधार पर संविदा सेवा को 01-01 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।


 महत्वपूर्ण निर्देश:-

  • केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

  • अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

  • आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य योग्यताएं पूर्ण होना अनिवार्य है।

  • चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ के किसी भी नवीन शासकीय फिजियोथेरेपी/नर्सिंग संस्थान में पदस्थ किया जा सकता है।

  • चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस वेरिफिकेशन एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद सेवा में लिया जाएगा।

  • समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

  • विभागीय वेबसाइट पर समय-समय पर जारी होने वाली सूचनाओं को देखते रहना आवश्यक है।


महत्वपूर्ण लिंक:-

Official Website: www.cgdme.in

Online Application: monitoringcell.cgdme.in/physiorecruit

भर्ती की विस्तृत जानकारी, पात्रता, नियम एवं आवेदन प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।


यदि आप Administrative Officer या Librarian पद के लिए निर्धारित योग्यता रखते हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों एवं पात्रता को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।


नोट:-पदों की संख्या में कमी या वृद्धि की जा सकती है तथा भर्ती प्रक्रिया की कुछ तिथियों में परिवर्तन संभव है। नवीनतम सूचना के लिए विभागीय वेबसाइट देखते रहें।






CG Administrative Officer Recruitment 2026, CG Librarian Recruitment 2026, Chhattisgarh Librarian Vacancy 2026, CG Administrative Officer Vacancy 2026, CG DME Recruitment 2026, Chhattisgarh Medical Education Recruitment 2026, CG Govt Jobs 2026, छत्तीसगढ़ लाइब्रेरियन भर्ती 2026, छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2026, CG Vacancy 2026, CgVacancy.net

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad